जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने किया राज्यपाल से भेंट

लोक भवन में राज्यपाल से सामाजिक, धार्मिक, विकास पर हुई चर्चा 
बेमेतरा 03 जुलाई 2026 - लोक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से जनसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा के समर्पित कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने मुलाकात की। भेंट के दौरान प्रदेश के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। 
  इस गरिमामय अवसर पर कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य रोशन दुबे भी उपस्थित रहे। महामहिम के ओजस्वी विचारों और अनुभव से सभी को एक अलग प्रेरणा मिली, जो कि जनसेवा के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ