बेमेतरा भद्रकाली मंदिर समिति के सदस्यों ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर की चर्चा
बेमेतरा 27 जुलाई 2026 - लोक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से आज जनसेवक शिवम तिवारी के नेतृत्व में भद्रकाली मंदिर समिति बेमेतरा के अध्यक्ष उत्तम चंद महेश्वरी, सदस्य आशीष राजा गुप्ता, मुख्य पुजारी प्रलय तिवारी, भगवताचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने मुलाकात की। इस दौरान मंदिर के विकास और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई, और राज्यपाल ने जनहित के कार्य की सराहना करते हुए भद्रकाली माता मंदिर बेमेतरा आने का निमंत्रण स्वीकार किया। उन्होंने भद्रकाली मंदिर की महिमा और ऐतिहासिक महत्व की भी काफी सराहना की।
0 टिप्पणियाँ