डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में पालक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन
बेमेतरा 11 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिले के प्रतिष्ठित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में नवीन शैक्षणिक सत्र की प्रथम पालक-शिक्षक बैठक का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित पालकों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार करना था। इस अवसर पर शिक्षकों ने पालकों से विद्यार्थियों की प्रारंभिक शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचि एवं प्रतिभा, अध्ययन की आदतों, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य, नैतिक मूल्यों के विकास तथा आगामी पीटी-1 परीक्षा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अभिभावकों के सुझाव प्राप्त कर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयासों पर विशेष बल दिया गया।
विद्यालय प्राचार्य पीएल जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और अभिभावकों की समान भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय-प्रबंधन, सकारात्मक वातावरण तथा नैतिक संस्कारों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय एवं अभिभावकों के आपसी सहयोग से विद्यार्थी शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सभी पालकों ने इस प्रकार की बैठकों को अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक बताते हुए विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ललित देवांगन, अकलेश पटेल, अनिल चंद्रवंशी, गोविन्द साहू, अजय सेन, आयुषी जैन, विमल साहू, राजा तंतुवाय, अभिषेक दुबे, संदीप कुमार, रेणुका पटेल, साक्षी शर्मा, ऐश्वर्य देशमुख, ममता चंद्राकर, गायत्री सिन्हा, वर्षा वैष्णव, शोभारानी साहू, अनिल कुमार, प्रकाश भोई, प्रीति यादव, प्रांजलि ठाकुर, रौशनी वैष्णव, आर्या निधि, लेखनी चंद्राकर, भुनेश्वरी चंद्राकर, कुसुम साहू, कैलाश सिंह, यामिनी साहू, भारती भट्ट, नीलमणि पटेल सहित सुखदेव साहू, रूखमणी यादव, रामेश्वरी यादव, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय चंद्राकर, कुंती यादव तथा अन्य कर्मचारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डीएवी स्कूल जांता का पालक-शिक्षक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल पहल सिद्ध हुई।
0 टिप्पणियाँ