गरिमामयी विदाई समारोह में डीआईजी रामकृष्ण साहू का सम्मान, बोले - जनता की सेवा ही पुलिस का सबसे बड़ा दायित्व

डीआईजी साहू के नेतृत्व में लोकसभा, नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से हुए संपन्न 

सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से थाना-चौकी आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान 

बेहतर पुलिसिंग, जनसंवाद और टीमवर्क के कारण जिले में कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखने में मिली सफलता 
बेमेतरा 13 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिले में पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरण पर रविवार को गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
   कार्यक्रम में प्रधान न्यायधीश कुटुम न्यायालय मधुसूदन चंद्राकर, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला सत्र न्यायालय एडीजे देवेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीएम दिव्या पोटाई, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, गुड्डु लाल जगत, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी भूषण एक्का, विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
     अपने संबोधन में डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा में लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हमेशा पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से थाना चौकी आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। 
     उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग, जनसंवाद और टीमवर्क के कारण जिले में कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखने में सफलता मिली। उनके नेतृत्व में लोकसभा, नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए। गंभीर अपराधों, महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के साथ ही अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीले पदार्थों तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। वहीं "हमर पुलिस हमर बाजार" एवं "हमर पुलिस हमर गांव" जैसे जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को कानून, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने डीआईजी रामकृष्ण साहू के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनके सरल, अनुशासित और जनहितैषी व्यक्तित्व की सराहना की। जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने कहा कि डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अपने कार्यकाल में पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया तथा हमेशा जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। 
     समारोह में यह भी उल्लेख किया गया कि बेमेतरा में सेवा के दौरान डीआईजी रामकृष्ण साहू को दो पदोन्नतियां मिलीं। वे पुलिस अधीक्षक से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बाद में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने पुलिस परिवार के बीच आत्मीय संबंध बनाए रखने के लिए "जिला पुलिस परिवार बेमेतरा" नामक व्हाट्सएप समूह भी प्रारंभ कराया, जिसके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन सहित अन्य अवसरों पर शुभकामनाएं भेजी जाती हैं। 
     विदाई समारोह में डीआईजी रामकृष्ण साहू की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता साव एवं उनके दोनों बच्चे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीम दिव्या पोटाई, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, गुड्डु लाल जगत, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सीन ऑफ क्राइम यूनिट अधिकारी अमृता मिश्रा, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक (अ) महेन्द्र भुआर्य एवं जिले थाना चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, चंद्रदेव वर्मा, कृष्णकांत सिंह, दुलेश्वर चंद्रवंशी, गजराज सिंह, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, ओंकार साहू, भुनेश्वर यादव, द्वारिका प्रसाद दशहरे, अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक कँवल सिंह नेताम, विष्णु सप्रे, बनवाली सोनकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक व प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह, आरक्षक मनीष देवांगन, कमलेश साहू, फत्ते पाटिल सहित जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 
  कार्यक्रम का संचालन महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा ने किया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डीआईजी रामकृष्ण साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ