बाढ़ आपदा पर जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

मानसून के मद्देनजर बेमेतरा में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सुदृढ़, आपदा में राहत एवं बचाव कार्य होंगे त्वरित एवं समन्वित 
बेमेतरा 07 जुलाई 2026 - मानसून के दौरान संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित एवं समन्वित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बेमेतरा ने जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशों के अनुरूप तथा राज्य स्तर पर गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य मानसून अवधि के दौरान जिले में किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। 
     जारी आदेश के अनुसार प्रकाश भारद्वाज अपर कलेक्टर को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनसे आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 76468-07645 पर संपर्क किया जा सकता है। 
      अनुविभाग स्तर पर डॉ. दिप्ती वर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला (मो. 98938-48950), सुश्री पिंकी मनहर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा (मो. 79748-80334), श्रीमती दिव्या पोटाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नवागढ़ (मो. 94255-99992) तथा प्रकाश भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा (मो. 76468-07645) को संबंधित अनुविभागों का बाढ़ नियंत्रण नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
     इसी प्रकार तहसील स्तर पर अनिरुद्ध मिश्रा तहसीलदार बेमेतरा (मो. 83059-33582), उस्थानी के. मानकर तहसीलदार बेरला (मो. 97669-29639), विनोद बंजारे तहसीलदार साजा (मो. 99261-15126), बलराम तंबोली तहसीलदार नवागढ़ (मो. 93408-91242), केआर वासनिक तहसीलदार भिंभौरी (मो. 94255-63654), श्रीमती सरिता मढ़रिया तहसीलदार थानखम्हरिया (मो. 91317-39664), सुमीत देवांगन तहसीलदार नांदघाट (मो. 87701-36120), सीताराम कंवर तहसीलदार देवकर (मो. 62667-26535) तथा आरके घृतलहरे तहसीलदार दाढ़ी (मो. 77459-77600) को बाढ़ नियंत्रण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
    जिला प्रशासन ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वर्षा, नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव एवं संभावित बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखें। किसी भी आपात परिस्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ करते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विद्युत तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। 
     जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मानसून के दौरान भारी वर्षा अथवा बाढ़ जैसी परिस्थितियों में अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित नोडल अधिकारी अथवा जिला प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जन-धन की सुरक्षा एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ