जय जगन्नाथ महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल सहित रथ यात्रा ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को किया धन्यवाद ज्ञापन

बेमेतरा शहर में शांतिपूर्ण जगन्नाथ रथयात्रा सम्पन्न होने पर समिति ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए किया सम्मानित 
बेमेतरा 17 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिला मुख्यालय में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जय जगन्नाथ महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) सहित बेमेतरा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। 
    समिति ने बेहतर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, भलेतिनुस पन्ना, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक निधि गुप्ता, विजयेद्र कश्यप सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। 
 जय जगन्नाथ महोत्सव के आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों की उपस्थिति रही, इसके बावजूद पुलिस द्वारा सतत निगरानी, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं त्वरित कार्रवाई से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना नहीं हुई, जो पुलिस की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। 
     सम्मान कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा पुलिस अधिकारियों ने जय जगन्नाथ महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। 
  जय जगन्नाथ महोत्सव समिति के प्रतिनिधियों ने बेमेतरा पुलिस को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ