गौवंश तस्करी में 02 नग गौवंश, प्रयुक्त वाहन सहित 02 आरोपी हेमंत व जय गिरफ्तार

थाना बेरला पुलिस टीम की गौवंश तस्करी पर कार्यवाही 
बेमेतरा 01 सितंबर 2026 - प्रार्थी अभय राम निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी सिलघट थाना बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 31.08.2026 के सुबह करीबन 11:30 बजे ग्राम सिलघट के स्कूल के पास एक सफेद रंग का टाटा छोटा हाथी कमांक सीजी 07 डीडी 7864 को रोककर वाहन के डाला जिसमें त्रिपाल बंधा हुआ था कि अन्दर देखे तो 01 नग काला रंग का भैसा एवं 01 नग काला रंग का भैस भरा हुआ था। वाहन चालक का नाम पूछने पर अपना नाम हेमन्त कुमार वर्मा पिता बृजलाल वर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन पेड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग एवं वाहन के हेल्फर सीट में बैठे व्यक्ति का नाम पूछने पर जय कुमार ढीमर पिता खेदू ढीमर उम्र 51 वर्ष साकिन भिलौरी थाना धमधा जिला दुर्ग का होना बताये। दोनो व्यक्ति उक्त वाहन में 01 नग भैसा एवं 01 नग भैस को बिना दाना पानी के कुरता पूर्वक ठुस कर भरकर गला को रस्सी से बांधकर कुरता पूर्वक वाहन में भरकर ले जा रहे थे। जिसे कहां से ला रहे हो पूछने पर धीवनपूरी सिमगा से भिलौरी धमधा ले जाना बताये। कि वाहन चालक हेमन्त कुमार वर्मा एवं जय कुमार ढीमर उम्र 51 वर्ष निवासी भिलौरी थाना धमधा जिला दुर्ग द्वारा छ०ग० के कृषक पशुओ का वध हेतु टाटा छोटा हाथी कमांक सीजी 07 डीडी 7864 में कुरता पूर्वक भरकर परिवहन कर ले जाते मिला है की रिपोर्ट पर थाना बेरला में अपराध सदर धारा छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधि. 1960 की धारा 11 घ का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। 
      प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी हेमंत कुमार वर्मा निवासी पेड्रावन थाना धमधा एवं जय कुमार ढीमर उम्र 51 वर्ष निवासी भिलौरी थाना धमधा जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। 
    प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 02 नग गौ वंश कीमती करीबन 80000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DD 7864 कीमती 300000 रूपये, कुल जुमला 380000 रूपये को जप्त किया गया। 
     आरोपी 01. जय कुमार धीवर पिता खेदू धीवर उम्र 51 वर्ष निवासी भिलौरी, थाना धमधा जिला दुर्ग 02. हेमंत कुमार वर्मा पिता बृजलाल वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी पेड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग, को आज दिनांक 01.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, धनसाय मिरे सहित थाना बेरला के समस्त स्टाफ व गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ