लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में कांग्रेस ने किया पीएम एवं सीएम का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन  
बेमेतरा 10 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वावधान में आज नगर के सिग्नल चौक पर केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। 
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल, लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला तथा जनविरोधी नीतियों के माध्यम से जनता के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इन तानाशाही प्रवृत्तियों का पुरजोर विरोध करती है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। 
          कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। सभी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। 
        इस अवसर पर मंगत साहू, कविता साहू, प्रांजल तिवारी, राजू साहू, मिथलेश वर्मा, अश्वनी अनंत, रश्मि मिश्रा, देवेंद्र साहू, रीता पाण्डेय, शकुंतला साहू, विजय बघेल, सनत धर दिवान, बहल वर्मा, रवि रजक, ऋषि वर्मा, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, जावेद खान, मोहित वर्मा, निलेश ठाकुर, मोंटू तिवारी, अजय राज सेन, शिव वर्मा, जोगेंदर छाबड़ा, जनता साहू, योगिता साहू, प्रतीक दुबे, ऋतिक तिवारी, वतन मिश्रा, भीखम साहू, प्रकाश ठाकुर, टोकेश्वर साहू, रामसजीवन, चितरेन वर्मा, महानंद यादव, राम ठाकुर, मनीष परिहार, राजा साहू, विकास चौबे, संजय वर्मा, महेंद्र साहू, सीताराम यदु, प्रकाश साहू, संस्कार शर्मा, निलेश वैष्णव, कृपा राम वर्मा, जयप्रकाश राज, कोमल पुरी गोस्वामी, राहुल जोशी, शुभम सोनी, राजेश नवरंगे, घनश्याम देवांगन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ