मुद्दा - मुंगेली जिलें में पेयजल समस्या, व्यवस्था को लेकर शिवसेना ने पीएचई विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
पीएचई विभाग ने मांगा 10 दिन का समय, समय पर नहीं होने पर शिवसेना ने दी उग्र आंदोलन व मसाल रैली की चेतावनी
मुंगेली/बेमेतरा 13 जुलाई 2026 - शिवसेना छग प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने बताया कि जिला मुंगेली में पीएचई विभाग की घोर लापरवाही को देखते हुए आज शिवसेना पार्टी के द्वारा उक्त विभाग का घेराव किया गया। श्री चौहान ने आगे बताया कि इसके पूर्व में पार्टी के द्वारा जनहित एवं जन समस्या व पेयजल की समस्याओं को लेकर लगातार पार्टी के द्वारा उक्त विभाग को आवेदन के माध्यम से अवगत कराते रहा। उसके बाद भी उक्त विभाग के अधिकारीयों द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया गया और ना ही मुंगेली जिला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था करा पाई, जिससे पीएचई विभाग पेयजल व्यवस्था कराने में पूरी तरह नाकाम रहा।
जिस पर शिवसेना पार्टी द्वारा मुंगेली जिला से लेकर प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचकर विभाग का घेराव किया गया एवं विभाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मुंगेली जिला में पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से करने को कहा गया, जहां पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा 10 दिन का समय लेकर पेयजल व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, तब जाकर शिवसेना द्वारा उक्त धरना प्रदर्शन व घेराव को समाप्त किया गया।
शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे (UBT) पार्टी के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उक्त विभाग का घेराव किया गया, जहां उनके बचाव में प्रशासन के द्वारा बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था, उसके बाद भी शिवसेना पार्टी जनहित एवं जन समस्या एवं पेयजल की मांग को लेकर घेराव किया गया।
प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने यह भी बताया कि यदि उक्त विभाग 10 दिनों के अंदर जिला मुंगेली क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था नहीं किया जाता है तो शिवसेना द्वारा और उग्र आंदोलन, मसाल जुलूस इत्यादि करने पर मजबूर होकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पीएचई विभाग के अधिकारी एवं शासन प्रशासन की होगी।
मुंगेली के इस धरना प्रदर्शन व घेराव में शिव सैनिक प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान, मुंगेली जिला प्रमुख संतोष साहू, जिला सचिव भानु निषाद, बेमेतरा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा, विधानसभा प्रमुख डोमेन्द्र राजपूत, राजू गौंटिया, मोहन यादव, राजू यादव इत्यादि शिव सैनिक उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ