एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सिटी कोतवाली, बेरला, खण्डसरा, देवरबीजा में पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 25 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 24 जुलाई 2026 को थाना बेमेतरा, बेरला एवं चौकी खण्डसरा, देवरबीजा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसा मुंडा के संजय साहू पेट्रोल पंप के सामने बीजा रोड किनारे ग्राम देवरबीजा के पास, उमेश ढीमर शासकीय स्कूल के पास ग्राम मोहभट्ठा में, विष्णु प्रसाद साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर लोगों को शराब बिक्री, एक व्यक्ति शमशान घाट के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने, ग्राम बेरा तालाब रोड आम जगह के पास में एक व्यक्ति अपने पास अवैध शराब रखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने ग्राहक तलाश रहा, नगर पंचायत कुसमी के सीताराम साहू बंधिया तालाब आम जगह में धन अर्जित करने हेतु शराब बिक्री कर रहा है कि उक्त सूचना के आधार पर थाना बेमेतरा, बेरला एवं चौकी खण्डसरा, देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी जगह रेड कार्यवाही कर 06 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेमेतरा, बेरला एवं चौकी खण्डसरा, देवरबीजा में 06 प्रकरण में 06 आरोपियों 01. संजय साहू पिता देवसिंग साहू उम्र 26 वर्ष निवासी भैंसामुड़ा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा, 02. उमेश ढीमर पिता स्व. महेश ढीमर उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 मोहभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा, 03. विष्णु प्रसाद साहू पिता स्व. उमेंदी राम साहू उम्र 64 वर्ष निवासी बालसमुंद थाना व जिला बेमेतरा, 04. खेमराज साहू पिता टेक सिंह साहू उम्र 59 वर्ष निवासी बैजलपुर थाना व जिला बेमेतरा, 05. मन्नू यदु पिता कुंजराम यदु उम्र 43 वर्ष निवासी बेरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, 06. सीताराम साहू पिता गयाराम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 नगर पंचायत कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा, कुल 06 प्रकरण में 06 आरोपियों के कब्जे से 79 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब (14,220ml) कीमती लगभग 7780 रूपये, बिक्री नगदी रकम 1200 रुपये, कुल जुमला 8980 रूपये को धारा 34 (1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उपनिरीक्षक कंवल सिंह नेताम, सहायक उपनिरीक्षक भानुप्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, नयन दास रात्रे, अनंत कोठारी, भेनू साहू, भूषण ठाकुर, आरक्षक छोटूराम टेम्बुकर, मुकेश सिंह, रवि साहू, सौरभ सिंह, प्रीतेश महिलांग, राजेन्द्र मरावी, शशांक शर्मा, सुरेन्द्र जांगड़े सहित थाना बेमेतरा, बेरला एवं चौकी खण्डसरा, देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ