भाजपा कार्यकर्ता व जनसेवक शिवम तिवारी ने राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात


बेमेतरा 05 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से बेमेतरा के समर्पित भाजपा कार्यकर्ता जनसेवक शिवम तिवारी ने ससम्मान सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने महामहिम के साथ बेमेतरा के विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
    शिवम तिवारी ने बताया कि महामहिम का प्रेरणादायक दृष्टिकोण हमेशा ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर चलने के लिए उत्साहित करता है।
साथ ही शिवम तिवारी ने महामहिम को बेमेतरा के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर एवं शीतला मंदिर आने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर धनगांव के सुमित तिवारी भी उपस्थित थे।