जनता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा - डीआईजी रामकृष्ण साहू

डीआईजी रामकृष्ण साहू का जन्मदिन मनाया गया उत्साहपूर्वक, पुलिस परिवार ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं  

अभिनव पहल - समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करने बनाई गई हैं व्हाट्सएप ग्रुप 
बेमेतरा 06 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) का जन्मदिन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काट कर जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 
   उल्लेखनीय है कि पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से दीर्घायु, यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जा रही हैं। 
       कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारीगण तथा पुलिस बल के जवानों ने सहभागिता कर जन्मदिन को विशेष बनाया। इस प्रकार के आयोजन पुलिस विभाग में पारस्परिक सौहार्द और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय एवं मनोबल में वृद्धि होती है। 
        इस पहल का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके मध्य आपसी सौहार्द एवं मधुर संबंध स्थापित करना है। ऐसे आयोजनों से कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है तथा विभागीय कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलती है। 
     इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर टीम के रूप में कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय एवं व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से कठिन से कठिन कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है। 
     पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि जनता ही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा, थाना/चौकी एवं कार्यालय में आम जनमानस शिकायत/समस्या को लेकर आये तो रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी समस्या को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, साइबर सेल/थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्डे, लेखराम ठाकुर, दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक डीएल सोना, राजकुमार साहू, अलील चंद, राकेश साहू ,भुनेश्वर यादव, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, असीम र्कितनीया, योगेश अग्रवाल, सउनि कंवल सिंह नेताम, शिकायत शाखा प्रभारी सउनि विष्णु सप्रे, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सतवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, जितयेन्द्र कुमार, निधि गुप्ता, चंचल पांडेय, ईश्वरी कुमारी डुप्ले समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।