विधायक दीपेश साहू ने किया बेमेतरा जिलें के पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल में हुआ जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ का कार्यक्रम 

जिलें में 96085 बच्चों को पिलाने का लक्ष्य 
बेमेतरा 28 जून 2026 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ आज 28 जून 2026 को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल बेमेतरा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दीपेश साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की। 

मंच पर उपस्थित अतिथि 
जिला भाजपा प्रभारी रायपुर राजेन्द्र शर्मा, पार्षद सुश्री नीतु कोठारी, गौरव साहू, निखिल साहू, श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू, नोडल अधिकारी डॉ. बीएल राज, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, आर.एम.एन.सी.एच. सलाहकार, एनसीडी डाटा मैनेजर, आईडीएसपी, वीबीडीटीएस सुपरवाईजर, जिला मिडिया प्रभारी संजय तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अभिभावक एवं जनसामान्य उपस्थित रहे। 

सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 
1. लक्ष्य : जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 96085 बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी 
2. बूथ : कुल 801 पोलियो बूथ स्थापित, 14 ट्रांजिट टीम गठित 
3. 28 जून : बूथ दिवस - सभी बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी 
4. 29-30 जून : छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर टीकाकरण टीम प्रतिरक्षित करेगी 

विधायक दीपेश साहू ने कहा "जिले में कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद की खुराक से वंचित न रहे। सभी पालक अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक अवश्य पिलाएं। पोलियो को देश में दोबारा प्रवेश से रोकने के लिए हर नागरिक की जागरूक सहभागिता जरूरी है। तभी हम विश्व को पोलियो मुक्त बना पाएंगे।" 
निगरानी व निरीक्षण हेतु टीम गठित 
अभियान की सफलता के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर से बूथ लेवल तक निगरानी व निरीक्षण हेतु जिला अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। 

अभियान में सहयोग 
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ शरद कोहाड़े ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग व मितानिन कार्यक्रम का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ