सरदा मंडल का बैठक हुआ बारगांव में, भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित
बेमेतरा 27 जून 2026 - भाजपा द्वारा शक्ति केन्द्र स्तर पर सरदा मंडल के ग्राम बारगांव में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में संगठन का विस्तार एवं पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के विषय मे चर्चा कर जानकारी दिया गया।
बैठक में सरदा मंडल प्रभारी महेश साहू, जिला सदस्य अमोला पटेल, सरदा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।
सरदा मंडल प्रभारी महेश साहू ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा निर्देश की जानकारी से अवगत कराया एवं जनता से सतत सम्पर्क बनाये रखने एवं शासन के योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य लगातार करते रहने की बात कही। साथ ही जिला संगठन से सतत सम्पर्क बनाये रखने हेतु निर्देश दिए।
इस दौरान महामंत्री अश्वनी मानिकपुरी, महामंत्री धर्मेंद्र साहू, शक्ति केन्द्र संयोजक सतीश यादव, शक्ति केन्द्र संयोजक खुमेन्द चौहान, सहसंयोजक हितेंद्र विश्वकर्मा, बुथ अध्यक्ष सनत चौधरी, लक्की देवांगन, लखन साहू, नरेंद्र साहू, फत्ते वर्मा, राहुल साहू, रुपेश यादव, डामन निषाद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ