9 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 जून को किसान कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव

बेमेतरा किसान कांग्रेस की पहली बैठक में बड़ा निर्णय 
बेमेतरा 06 जून 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बेमेतरा के राजीव भवन में जिला किसान कांग्रेस की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले के किसानों की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई और एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया। 
      बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वर्तमान में किसान खाद, बीज, बिजली और डीजल की किल्लत से लगातार परेशान हो रहे हैं, किसानों की इन्हीं सुलगती समस्याओं को देखते हुए 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आगामी 11 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। 
 जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान चारों तरफ से परेशान हैं। खाद, बिजली, डीजल और धान खरीदी में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके विपरीत, जब प्रदेश में हमारी कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों को किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत नहीं होने दी गई थी यह सरकार किसान विरोधी साबित हो रही है। 
    जिला किसान कांग्रेस बेमेतरा अध्यक्ष मंगत साहू एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा घेराव को सफल बनाने की तैयारी बैठक के दौरान किसान कांग्रेस के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर तैयारी करें और 11 जून 2026 सुबह 11 बजे भारत रत्ना पैलेस के बगल में सभा संबोधित करने पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचें। 
    इस बैठक में जिला युवा अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, हरीश साहू, रोशन सिन्हा, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, ईश्वर वर्मा, विवेक राजपूत, रवि परगनिहा, अंजोर दास, लव कुमार राजपूत, लेखराम साहू, कन्हैया साहू, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, शकुन्तला साहू, योगिता साहू, बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, विनोद परगनिहा, मोहित वर्मा, छगन साहू, धनंजय साहू, भावसिंह राज, टोकेश्वर साहू, सीताराम यदु, चितरेन वर्मा, कृष्णा चतुर्वेदी, सिद्धिक खान, शेख शरीफ कुरैशी, देवा गर्ग, संजय वर्मा, किशुन वर्मा, महेंद्र साहू, महावीर साहू, लक्ष्मण साहू, निलेश ठाकुर, मनीष साहू, धरम वर्मा, निलेश वैष्णव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।