कबीर प्राकट्य उत्सव कोसपातर में 25 को, निकलेगी शोभायात्रा


बेमेतरा - कबीर पंथ के अनुयायीयो द्वारा सद्गुरु कबीर साहब का 628 वां प्राकट्य उत्सव बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम कोसपातर में 25 जून गुरुवार को मनाया जाएगा। 
     बेरला तहसील के प्रतिनिधि, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कार्यकर्ता, समस्त कबीर पंथ समाज कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ, बरसाइत महात्म पाठ, निशान पूजा, दीप प्रज्वलित कर सुबह 11 बजे कबीर आश्रम से सद्गुरु कबीर साहब की शैल चित्र रथ में स्थापित कर और माताएं बहनें कलश धारण कर विविध कला जत्था वाद्ययंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जहां तोरण साहेब शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। कबीर आश्रम में शोभायात्रा का समापन होगा। दोपहर 1 बजे तोरण साहेब द्वारा प्रवचन सुनाया जाएगा। इस दौरान भंडारा व शरबत की व्यवस्था की गई है।    प्रतिनिधि तखत साहू ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जारी है। सत्यनाम धुन पार्टी जिया द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 
     आयोजन को सफल बनाने में गिरवर दास मानिकपुरी, समीर वर्मा, केजऊ साहेब, भगत साहेब, शिव मुनीम, केजू निषाद, भकला, भगत साहू, मुंशी साहू, नोहरी साहू, भागवत, केशव, खेमलता साहू, पुष्पा वर्मा, हीराबाई साहू, सूर्या साहेब सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ