झीरम घाटी शहादत दिवस पर बेमेतरा में कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने राजीव भवन में किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 
बेमेतरा 25 मई 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा 25 मई सोमवार को राजीव भवन बेमेतरा में झीरम घाटी शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2013 के झीरम घाटी कांड में शहीद हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
   इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा ने कहा कि 25 मई का दिन छत्तीसगढ़ एवं देश के कांग्रेसजनों के लिए अत्यंत दुखद एवं भावुक दिन है। यह दिन हमेशा हमें उन महान नेताओं के बलिदान, संघर्ष एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी कांड में शहीद हुए नेताओं का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद नंद कुमार पटेल, शहीद उदय मुदलियार सहित अन्य दिवंगत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। 
  जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा की विचारधारा पर चलती रही है और झीरम घाटी के शहीद नेताओं का संघर्ष एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। 
    श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के समस्त सम्माननीय पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर शहीद नेताओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
   अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं के बताए मार्ग पर चलने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 
     इस अवसर पर मिथलेश वर्मा, दिनेश पटेल, शशि प्रभा गायकवाड, शकुन्तला साहू, रूबी सलूजा, ललित विश्वकर्मा, सुमन गोस्वामी, प्रांजल तिवारी, मनोज शर्मा, दीपक दिनकर, प्रकाश ठाकुर, भाव सिंह राज, चितरेन वर्मा, विकाश चौबे, रग्घू तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।