सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर विश्व डेंगू दिवस पर सीएचसी खंडसरा में डेंगू दिवस व जन जागरूकता का आयोजन
आयोजन में दी गई डेंगू की जानकारी, लक्षण, बचाव, कारण, उपचार की जानकारी
बेमेतरा 16 मई 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी खंडसरा डॉ शरद कोहड़े के नेतृत्व में आज दिनांक 16 मई 2026 को विश्व डेंगू दिवस सीएचसी खंडसरा में मनाया गया।
जिसमें सभी स्टॉफ एवं आम लोगों की उपस्थिति में बीएमओ डॉ शरद कोहाड़े द्वारा डेंगू दिवस के बारे में बताया गया कि दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता, शीघ्र निदान, रोकथाम संबंधी उपायों का पालन करते हुए मानसून के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतकर बीमारी के बचने के उपायों पर चर्चा किया गया। साथ ही डेंगू बीमारी के लक्षणों से आमजन को अवगत कराया गया।
रोकथाम के मुख्य 03 बिंदु
1. Check - जॉच निरीक्षण (जमे हुए साफ पानी के स्त्रोत की जाँच)
2. Clean - स्वच्छता (कूलर टायर इत्यादि में जमे पानी की सफ़ाई)
3. Close - बंद (ऐसे स्थान जहां साफ़ मानसून अथवा साफ पानी जमा होती हैं, उन्हें समुचित ढंग बंद रखना, जिससे एडीज मच्छर अपने लार्वा या egg पैदा नहीं कर सके)
इस प्रकार से सामान्य रोकथाम के उपायों को अपनाकर डेंगू के प्रसार को रोकने एवं उन्मूलन की ओर एक कदम सामूहिक रूप से बढ़ाने पर जोर दिया गया।