चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही
बेमेतरा 01 जुलाई 2026 - प्रार्थी रोमन पाण्डेय उम्र 36 वर्ष निवासी आबादीपारा देवरबीजा चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा ने दिनांक 30.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.06.2026 शाम को मंदिर का पुजा करके अन्नपूर्णा कृषि केन्द्र देवरबीजा के पास बैठा था। तभी रात्रि 8:30 बजे के आस-पास कोदवा के तरफ से एक पिकअप जो स्पीड में आ रहा था, जिसे देखा और दौडा कर रोकवाया, पिकअप के डाला को देखने पर वाहन कमांक सीजी-09-जे.टी.-6387 के अन्दर 5 नग गौवंश बछडा भरा हुआ था, जिसे देखने पर निर्दयता पूर्व बछडों को पिकअप वाहन में ठूस-ठूस कर भरा गया था, जिन्हे खाने को चारा पीने को पानी नहीं दिया गया था, बिना चारा पानी दिये भूखे प्यासे गौवंश को मारते पीटते अनावश्यक रूप से शारिरीक पीडा यातना पहुंचा रहे थे। पिकअप के अन्दर 04 लोग बैठे थे पुछताछ करने पर गौवंश मालिक ने अपना नाम बलराम वर्मा ग्राम दैहानडीह थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम होना बताया व अन्य 03 ने अपना नाम होम सिंह वर्मा आमगांव स. लोहारा, घुर सिंह वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, सभी ग्राम दैहानडीह स. लोहारा जिला कबीरधाम से होना बताये है। जिन्हे कत्ल करने कत्ल खाना ले जा रहे थे, आरोपियों द्वारा अपराध धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधि. 2004, 11 (क) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान 5 नग गौवंश (बछडा), घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन कमांक सीजी-09-जे.टी.-6387 वाहन को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी 01. बलराम वर्मा पिता भरोसा वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम दैहहानडीह थाना सहसपुर लोहारा, 02. होम सिंह वर्मा पिता जीत वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी आमगांव थाना थाना सहसपुर लोहारा, 03. घुर सिंह वर्मा पिता संतराम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम दैहानडीह थाना सहसपुर लोहारा, 04. राजेन्द्र वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम दैहानडीह थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को दिनांक 30 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, नरेंद्र ठाकुर, अवधेश सिंह, आरक्षक मुकेश सिंह, रवि साहू, छोटूराम टेम्बुकर, पुरुषोत्तम पटेल, साबित गोयल एवं चौकी के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
0 टिप्पणियाँ