बुजुर्गों का स्वास्थ्य और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उम्र बढ़ने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक हो जाती है, जिसके लिए समय-समय किया जाता हैं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - ट्रस्टी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी

माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 
रायपुर/बेमेतरा 12 मई 2026 - माँ गोदावरी आनंद वन आश्रम गोमची रायपुर के ट्रस्टी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने बताया कि समय समय पर सहयोगी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के द्वारा मेडिकल चेकप का कैम्प लगाया जाता है और माँ गोदावरी आनंद वन आश्रम गोमची रायपुर में रहने वाले सभी वरिष्ठ बुजुर्गों की स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है और माँ गोदावरी आनंद वन आश्रम गोमची रायपुर में भी 24 घंटे मेडीकल की टीम चिकित्सा सेवा में तैनात रहते है। 
  आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हीरापुर के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत बुजुर्गों की नेत्र जांच, टीबी जांच एवं एक्स-रे (X-Ray) जांच की गई। 
     स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सावधानियों एवं नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों को आगे के उपचार हेतु आवश्यक सलाह भी प्रदान की गई।  
      शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार एवं समय पर उपचार की आवश्यकता बताई। बुजुर्गों ने भी इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। 
  इस अवसर पर आश्रम की ट्रस्टी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों का स्वास्थ्य और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक हो जाती है, इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बीमारियों की समय रहते पहचान हो जाती है और उचित उपचार संभव हो पाता है। 
   उन्होंने आगे कहा कि माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य, देखभाल, मानसिक संतुलन और खुशहाल जीवन का विशेष ध्यान रखा जाता है। आश्रम परिवार हमेशा यह प्रयास करता है कि यहां रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को परिवार जैसा वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। 
ट्रस्टी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने PHC हीरापुर की पूरी स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास समाज में सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और देखभाल ही सच्ची मानव सेवा है। शिविर के दौरान आश्रम परिवार, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। 
     पूरे कार्यक्रम में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे यह आयोजन अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा।