कु. निधि ध्रुव को 12 वीं में मिले 76.2 प्रतिशत अंक

कु. निधि शासकीय उ मा वि बारगांव बेरला स्कूल की हैं छात्रा 
बेमेतरा 03 मई 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के बारगांव की होनहार छात्रा निधि ध्रुव ने 76.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कु निधि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव की छात्रा हैं। वे बचपन से ही मेधावी है। कु. निधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता जयश्री ध्रुव, पिता सुशील ध्रुव व स्कूल के शिक्षिकों को दिया है।