थाना बेरला पुलिस टीम की जुआ एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 02 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू एवं थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम तारालीम भर्री खार में रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ी से नगदी रकम 710 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
01 मई 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तारालीम भर्री खार खेत आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना बेरला पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों 01. कुलदीप बघेल उम्र 33 वर्ष निवासी खुडमुडा चौकी कंडरका थाना बेरला, 02. धनेश पाल उम्र 30 वर्ष निवासी देवादा थाना बेरला, 03. प्रदीप कौशिक उम्र 32 वर्ष निवासी लेंजवारा थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 710 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, नोहर यादव, आरक्षक भावेश पुरी गोस्वामी, सुरेन्द्र जांगडे, तुकाराम निषाद, राजू धीवर सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।