रामायण से गांव में आती है सुख-शांति और समृद्धि - समिति अध्यक्ष विजय पारख

श्रीराम कथा मानस मेला कोसपातर (बेरला) का समापन आज
बेमेतरा 02 अप्रैल 2026 - जय दुर्गा मानस मंडली कोसपातर व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा मानस मेला के दूसरे दिन गुरुवार को समिति अध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि आज के युवा धार्मिक आयोजनों से दूर होते जा रहे हैं, यही वजह है कि पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है। ऐसे समय में अखंड रामायण व अन्य धार्मिक आयोजन का होना आवश्यक है। इससे गांव में सुख-शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही श्रीराम हम सब के आदर्श हैं और सदैव रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण एवं गोस्वामी तुलसीदास द्वारा संकलित श्रीरामचरित मानस जैसे दिव्य ग्रन्थ भगवान् श्रीराम के जीवन का दर्पण है।
     भाजपा सरदा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि श्रीराम कथा की सबसे बड़ी सीख है कि किस प्रकार संघशक्ति द्वारा बुराई पर अच्छाई की, अधर्म पर धर्म की जीत संभव है। श्रीराम कथा हमें प्रत्येक परिस्तिथि में जीना सिखाते हुए मर्यादा पूर्ण जीवन जीने की सीख देती है। 
 प्रत्येक मंडली को पिता स्व. प्रेमचंद पारख व माता की स्मृति में विजय पारख द्वारा प्रतीक चिन्ह दिया गया। 
    श्रीराम कथा मानस मेला का संचालन कर रहे समीर वर्मा ने कहा कि श्रीराम जी के आदर्शों का पालन करना मर्यादा, सत्य, धर्म और त्याग के मार्ग पर चलना है, जो एक उत्तम मानव जीवन की नींव है। 

अपनी संगीत से श्रोताओं का मोहा मन 
तीन दिवसीय श्रीराम कथा मानस मेला के दूसरे दिन बुधवार को श्री राम किंकर मानस परिवार अहिवारा, ममता बालिका मानस परिवार नवागढ़ बेमेतरा, पंचानन मानस परिवार कुरुद धमतरी, श्रीराम रसिया मानस परिवार चमारी बेमेतरा, सुर-सरिता मानस परिवार खाती बेमेतरा, श्रीराम जानकी मानस परिवार बहेरा बेमेतरा, विमलेश्वरी बालिका मा. परि. कोलेगांव कबीरधाम ने अपनी संगीत व मधुर वाणी से श्रोताओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर व दान राशि देकर मंडलियों का उत्साहवर्धन किया। 

यह मंडली आज देंगे अपनी प्रस्तुति 
तीन दिवसीय श्रीराम कथा मानस मेला के अंतिम दिन 3 अप्रैल को शिव सुमन मानस परिवार रिसाली भिलाई, वंदना महिला मानस परिवार पड़कीभाट बालोद, शिव गंगा मानस परिवार कबीरधाम, सुमन बालिका मानस परिवार कुम्हारी दुर्ग, आदर्श मानस परिवार भरचट्टी बेमेतरा अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।