बेमेतरा 02 अप्रैल 2026 - कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से चल रहे श्री हनुमत कथा कार्यक्रम में बेमेतरा के जनसेवक एवं भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने सौजन्य मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। वही बेमेतरा के माता भद्रकाली मन्दिर के तैल चित्र भेंट किया। कथा के दौरान हनुमान के विभिन्न कथा श्रवण करने का अवसर मिला एवं हनुमान जी के बाल कथाओ से जनसैलाब मन्त्र मुग्ध हों गया। कार्यक्रम के दौरान 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी संपन्न हुए।