बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के नेतृत्व में मितानिनों का साजा में प्रशिक्षण आयोजित कर दी गई जानकारी

साजा ब्लाक के 39 गांव उच्च जोखिम क्षेत्र के रूप में चिन्हित 

कलेक्टर एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेज 0.2 का बेमेतरा जिले में आयोजन 

बेमेतरा जिला को टीबी मुक्त करने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग चला रहा विशेष अभियान 
बेमेतरा 01 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा को क्षय रोग से मुक्त करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में निक्षय निरामय फेज 0.2 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मितानिन प्रशिक्षक (एमटी) एवं ब्लॉक समन्वयकों (मितानिन) का प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में आयोजित किया गया। जिसमें मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें। 

उद्देश्य - इस अभियान का उद्देश्य टीबी के वल्नरेबल (संवेदनशील) समूहों की पहचान कर घर-घर सर्वे के माध्यम से उनका चेस्ट एक्स-रे एवं बलगम जांच कराना है। 
समूहों को 11 श्रेणियों में विभाजित 
वल्नरेबल समूहों को 11 श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से पिछले दो वर्षों में टीबी से ठीक हुए व्यक्ति, टीबी मरीज के संपर्क में रहने वाले परिजन, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह (शुगर) से पीड़ित मरीज, सामूहिक स्थानों में रहने या कार्य करने वाले व्यक्ति तथा उच्च जोखिम वाले कार्यस्थलों (जैसे कारखाने, माइंस, खदान, ईंट भट्ठा, राइस मिल आदि) में कार्यरत लोग शामिल हैं। 

साजा के 39 गांव उच्च जोखिम क्षेत्र चिन्हित 
साजा विकासखंड के 39 गांवों को उच्च जोखिम क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां विशेष रूप से स्क्रीनिंग एवं जांच की जाएगी। 

अभियान को सफल बनाने प्रशिक्षण 
अभियान को सफल बनाने हेतु मितानिन प्रशिक्षकों, मितानिन ब्लॉक समन्वयकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक पुरन दास द्वारा इस पर विशेष रूप से जानकारी प्रदान किया गया।