सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने कार्यालय में लिया स्वास्थ्य संघों की बैठक

स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रगति लाने पर हुई चर्चा, संघ अध्यक्षों ने एक सप्ताह के भीतर सुधार लाते हुए उपलब्धि बढ़ाने संयुक्त रूप से कार्य करने का दिया आश्वासन 

संघ साजा के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में प्रगति लाने के विश्वास दिलाने पर सीएमएचओ ने मार्च माह के वेतन आहरण हेतु तत्काल आदेश जारी करने किया आश्वस्त 
बेमेतरा 17 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृतलाल रोहलेडर की अध्यक्षता में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के जिला एवं विकासखण्ड के अध्यक्षों का कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा में संयुक्त बैठक लिया गया। जिसके दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं संचालन किये जाने के साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में बैठक के दौरान चर्चा की गई। 
          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा द्वारा जानकारी दी गई कि बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कम उपलब्धि को बढ़ाने के लिए संघ के जिला एवं विकासखण्ड अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा किया गया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर सुधार लाते हुए उपलब्धि बढ़ाने को लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के अध्यक्षों के द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया गया। 
   ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के अध्यक्ष द्वारा जिले में आयोजित होने वाले चावल उत्सव एवं ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर आयुष्मान कार्ड तथा वयवंदन कार्ड अधिक से अधिक हितग्राहीयों का बनाने के साथ ही सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में जिसमें उपलब्धि लक्ष्य के विरूद्ध कम है, उसे एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत पूर्ण कराने के लिए सहमति दिया गया। इसके साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष आपस में समन्वय के साथ ही टीम वर्क करके सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन लाने की बात कही गई है। 
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के पदाधिकारियों द्वारा विकासखण्ड साजा में एक सप्ताह के भीतर समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रगति शतप्रतिशत हासिल करते हुए पोर्टल में आनलाईन एन्ट्री पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया है, जिसके संबंध में माह मार्च 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से आहरण करने संबंधी आदेश जारी कराने के लिए आश्वस्त किया गया। 
       बैठक के दौरान डाॅ. बीएल राज नोडल अधिकारी, मयंक जैन जिला डाटा प्रबंधक, राजेश जायसवाल जिला अध्यक्ष, सुखनाथ कुमार जिला सचिव, हिरदेशाय जोशी कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार ब्लाॅक कार्यकारणी सदस्य ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ जिला बेमेतरा, मिथलेश लहरे जिला अध्यक्ष, नेतराम साहू अध्यक्ष विकासखण्ड बेरला, सुश्री स्वेता नेताम अध्यक्ष विकासखण्ड बेमेतरा, सुश्री सोनम माण्डले अध्यक्ष विकासखण्ड साजा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण बैठक में उपस्थित रहे।