युगल पाटिल बने युवा मोर्चा के बेरला मण्डल अध्यक्ष

बेमेतरा 17 अप्रैल 2026 - भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बीते रात बेमेतरा जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें बेरला मण्डल अध्यक्ष कल पद के लिए बेरला नगर के युवा, मिलनसार वार्ड नं 10 पार्षद प्रतिनिधि युगल पाटिल को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। उनकी नियुक्ति पर बेरला मण्डल में निवासरत भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष सोनी, भाजपा मंडल मंत्री अरविंद ठाकुर, दीक्षांत साहू, नितेश सोनी, मनोज सोनी, हितेश्वर निर्मलकर, लालू साहू, मोहित चतुर्वेदी, सुरेश यदु, लेखराम साहू, नवीन देवांगन, विक्की साहू सहित सभी कार्यकताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।