शौर्य वर्मा का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में

साजा नगर का गौरव बना पूर्व सैनिक का पुत्र शौर्य वर्मा 
बेमेतरा 17 अप्रैल 2026 - नगर पंचायत साजा के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परमानंद वर्मा के सुपौत्र और पूर्व सैनिक प्रदीप मेघा वर्मा के पुत्र का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर के लिए हुआ है। यह हमारे साजा नगर और राज्य के लिए गौरवान्वित होने वाली बात है। 
    ज्ञात हो कि पूरे भारतवर्ष में पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल है जिनके लिए कुल 6 लाख प्रतिभागियों ने परीक्षा दिया, जिनमें से तीन सौ लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और कुल 147 लोगों का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुआ। जिसमें हमारे साजा नगर के शौर्य वर्मा का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर के लिए पुरे प्रदेश से एकमात्र का चयन हुआ है। 
       शौर्य वर्मा वर्तमान नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा और वार्ड नंबर 14 के पार्षद गोपाल वर्मा के भतीजे हैं। शौर्य वर्मा के इस सफलता से पूरे साजा नगर में उत्साह का माहौल है, सभी समाज के लोगों ने शौर्य वर्मा और उनके परिवार को बधाई दी।