कलेक्टर ने तैयारियां की समीक्षा बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
बेमेतरा 28 अप्रैल 2026 - कलेक्टर ने सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष दिशा भवन में जनगणना 2027 की तैयारियों और प्रारंभिक चरणों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
बैठक के मुख्य बिंदु और निर्देश
प्राथमिकता के आधार पर कार्य - कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे जनगणना से जुड़े कार्यों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर डेटा संग्रह और सत्यापन का कार्य पूर्ण होना चाहिए।
प्रशिक्षण पर जोर - अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निचले स्तर पर तैनात प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाए, ताकि डिजिटल डेटा प्रविष्टि में कोई त्रुटि न हो।
आमजन से सहयोग की अपील - कलेक्टर ने जनसंपर्क विभाग और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि "जनगणना कार्य में आमजन की सक्रिय भागीदारी और सही जानकारी देना अनिवार्य है।"
नियमित निगरानी - राजस्व अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में चल रहे जमीनी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों का आधार है। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ इस कार्य को समय पर पूरा करें।"
गर्मी के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश - कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी शिविर स्थलों में पर्याप्त मात्रा में पेय जल की व्यवस्था, छाएं की व्यवस्था के साथ ही मेडिकल किट की व्यवस्था रखने निर्देशित की है। कलेक्टर ने कहा है की यथासंभव शिविर स्थल छायादार पेड़ों के नीचे लगाया जाए, जिससे ग्रामीण जनों को सिविल साल में बैठने में परेशानी का सामना करना ना पड़े।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार और जनगणना कार्य से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित थे।