स्व. सुरेंद्र छाबड़ा की स्मृति में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 625 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच, 27 लोगों ने किया रक्तदान 
बेमेतरा 12 अप्रैल 2026 - बेमेतरा जिला मुख्यालय के महेश्वरी भवन में आयोजित स्वर्गीय सुरेंद्र छाबड़ा की स्मृति में वीवाय हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर में लगभग 625 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में वीवाय हॉस्पिटल के सभी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने अपना निःशुल्क सहयोग प्रदान किया। जिससे बेमेतरा नगर वासियों को बेमेतरा नगर में ही सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवाएं प्राप्त हो सकी। इसके साथ ही 27 लोगों ने ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान किया। 
ज्ञात हो कि लायंस क्लब के अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेंद्र छाबड़ा जो जनहित के कार्यों में सदैव आगे रहा करते थे, उनके इस परंपरा को निभाने के लिए छाबड़ा परिवार के द्वारा वीवाय हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से बेमेतरा जिला मुख्यालय के महेश्वरी भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया, साथ ही साथ रक्तदान भी किया। छाबड़ा परिवार ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी नागरिक एवं मित्र गणों का आभार व्यक्त किया है।