साहू समाज का इतिहास गौरवपूर्ण और वैभवशाली होने का है प्रमाण माता कर्मा - जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष शुभम वर्मा

मटिया (बेरला) में मां कर्मा जयंती महोत्सव का हुआ आयोजन 
बेमेतरा 12 अप्रैल 2026 - बेमेतरा विधानसभा में ग्रामीण स्तरीय मां कर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम मटिया (बारगांव) में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। गांव की महिलाओं व बालिकाओं ने शीतला मंदिर से कलशयात्रा निकालकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 
   महोत्सव के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सच्चिदानंद मिश्रा व पंच तखत साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। 
      मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि भक्त माता कर्मा साहू समाज का इतिहास गौरवपूर्ण और वैभवशाली होने का प्रमाण है। भक्त माता कर्मा, दानवीर भामाशाह, राजिम माता साहू समाज की प्रेरणा है। कर्मा माता के इस त्याग एवं तपस्या से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। समाज की विशेषता एवं ताकत ईमानदारी और मेहनत है। समाज अपनी ईमानदारी और मेहनत से शिक्षा, रोजगार, व्यापार, राजनीतिक सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 
   उपाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि अपने आचरण और व्यवहार से सभी समाज के साथ मिलकर रहने वाला समाज है। यह साहू समाज की विशेषता और ताकत है। सभी समाज के साथ अच्छा और सद्भावनापूर्वक संबंध होता है। 
   सरपंच प्रतिनिधि बारगांव सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि माता कर्मा का दूसरा नाम प्रेम है। भगवान श्री कृष्ण के प्रति प्रेम और स्नेह माता कर्मा की पहचान है। माता कर्मा की खिचड़ी खाने के लिए भगवान स्वयं आए। उन्होंने कहा कि साहू समाज मजबूत समाज है। व्यक्ति बड़ा नहीं होता है, समूह ताकत देती है, तो वह बड़ा हो जाता है। 
        वहीं अतिथि तखत साहू ने माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता कर्मा अपनी भक्ति से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न किया। माता कर्मा जयंती पूरे क्षेत्र में साहू समाज संगठित होकर समारोह मना रहा है।  
       कार्यक्रम का स्वागत भाषण साहू संघ मटिया के अध्यक्ष पूरन साहू ने दिया। 
        इस अवसर पर गिरवर दास मानिकपुरी, सूरज तिवारी, लखन साहू, नंदकिशोर साहू, प्रेमलाल साहू, दीपक साहू, नरसिंह साहू, धर्मेंद्र साहू, पंचराम साहू, गणेश साहू, प्रकाश साहू, सनत, धनेश साहू, परमानंद साहू, बसावन, कामता, अशोक साहू सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।