शिविर में जांच के साथ लोगों ने लिया ग्राम को टीबी मुक्त करने का संकल्प
बेमेतरा 05 अप्रैल 2026 - टीबी हारेगा, देश जीतेगा थीम पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश व सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा शिविरों का लगातार आयोजन कर रही हैं। इसी कड़ी में 100 दिवसीय निक्षय निरामय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरभट्टी के आश्रित ग्राम ताला एवं गुनरबोड में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च जोखिम वर्ग के व्यक्तियों का hand on x-ray मशीन से एक्सरे किया गया।
साथ ही ग्राम ताला को टीबी मुक्त करने का संकल्प आमजन के द्वारा लिया गया। लोगों में स्वास्थ्य अमला का गांव के पहुंचते ही काफी उत्साहित हुए। ग्राम पंचायत सरपंच विवेक दिवान एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने इस अभियान से जुड़कर उच्च जोखिम के व्यक्तियों को जांच कराने की अपील किया।
इस अभियान में x-ray टेक्निशियन जावेद खान, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गिरधर देवांगन, दिनेश जायसवाल, यशवंत भारद्वाज, उप स्वास्थ्य केंद्र चोरभट्ठी से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलिमा पाण्डेय, सुनील पात्रे, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंजू मिरचंडे, गौकरण साहू उपस्थित थे।