जेल अधीक्षक व जिला क्षय अधिकारी के नेतृत्व में जिला जेल एवं वृद्धा आश्रम में जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन

जांच शिविर में जिला जेल में 148 बंदियों एवं वृद्धा आश्रम में 13 का मशीन स्क्रीनिंग, 2 मिले संदेहास्पद, जांच हेतु सैंपल कलेक्शन 

कलेक्टर व सीएमएचओ के निर्देश व मार्गदर्शन में निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का बेमेतरा में सफल क्रियान्वयन 
बेमेतरा 07 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टीबी स्क्रीनिंग किया जा रहा है। साथ में टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टीबी के लक्षण, उपचार, बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्च जोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है।
     इसी क्रम में जिला जेल बेमेतरा के 148 विचाराधीन बंदियों और बेमेतरा में स्थित वृद्धा आश्रम में 13 बुजुर्गो का X-Ray जांच हेतु शिविर आयोजित किया गया। 
     100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 06 एवं 07 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय, जिला क्षय अधिकारी डॉ बीएल राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के नेतृत्व में जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

जांच शिविर में 161 लोगों का स्क्रीनिंग 
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से बेमेतरा के शहरी क्षेत्र जिला जेल एवं वृद्धा आश्रम बेमेतरा में शिविर आयोजित कर कुल जनसंख्या 161 का टीबी स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें सभी उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया। 

2 मिले संदेहास्पद 
इस उच्च जोखिम समूह से 161 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच किया गया, जिसमें वृद्धा आश्रम में 2 लोगों का X-Ray संदेहास्पद मिला, उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू - नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया। 
जागरूकता अभियान में दी गई जानकारी 
इस टीबी मुक्त अभियान शिविर में बेमेतरा शहरी क्षेत्र के उक्त क्षेत्र में स्थित जिला जेल बेमेतरा में 6 अप्रैल को एवं वृद्धा आश्रम में 7 अप्रैल को शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी स्टाफ, मितानिन द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी के अभियान की संपूर्ण जानकारी सर्वे कर दी गई एवं जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। 

         जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में जिले से डीपीसी सुश्री संपत्ति बंजारे एवं गिरधर देवांगन सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का आयोजन किया गया। साथ में जिला चिकित्सालय से रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया।