जल संरक्षण के लिए चलाए गए जलाशय बचाओ अभियान की दिखी सार्थकता
अब अतिक्रमण मुक्त जलाशय के संरक्षण व देखरेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत की
बेमेतरा 06 जुलाई 2026 - लगातार चार दिनों की बारिश के बाद बेमेतरा जिलें के साजा ब्लाक मुख्यालय का अतिक्रमण ग्रस्त जलाशय वर्षों बाद पूरी तरह लबालब भर गया है। जलाशय का मनमोहक दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस जल संरक्षण के लिए चलाए गए जलाशय बचाओ अभियान को सकारात्मक उपलब्धि बताते हुए अभियान की सराहना की। लोगो ने कहा कि जलाशय का भरना क्षेत्र के लिए सुखद संकेत हैं।
विदित हो कि इस जलाशय पर वर्षों तक अवैध कब्जा रहा है। प्रशासन ने अवैध कब्जा पर कार्यवाही की, तब जाकर उक्त जलाशय का अस्तित्व बच पाया, जहाँ अब वह जलाशय पहली बार विशाल आकार व रूप में दूर दूर से दिखाई दे रहा।
मगर एक बात है कि अभी भी वह पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त नहीं हुआ हैं, जिसके लिए प्रशासन को थोड़ा और प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता हैं। वहीं अब इस जलाशय के संरक्षण व देखरेख, निगरानी की जिम्मेदारी नगर पंचायत की हैं।
0 टिप्पणियाँ