बेमेतरा में मुन्ना भाई आरोपी आशीष व नाबालिक सहयोगी हुए गिरफ्तार

राज्य ओपन परीक्षा अंतर्गत टेमरी स्कूल केंद्र में उत्तर पुस्तिका में अपने जगह पर दुसरे से पेपर लिखवाने पर थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही  

आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर परीक्षा पेपर में उत्तर पुस्तिका लिखवाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार 
बेमेतरा 03 अप्रैल 2026 - प्रार्थी अजय कुमार दुबे उम्र 48 वर्ष निवासी शासकीय उच्च. मा. वि. घुरसेना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने 02.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत्तीसगढ राज्य ओपन स्कूल रायपुर परीक्षा वर्ष 2026 में शासकीय उच्च. मा. वि. ग्राम टेमरी स्कूल केन्द्र में ओपन परीक्षा वर्ष 2026 हेतु केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है कि आरोपी आशीष कुमार कुर्रे उम्र 20 वर्ष एवं विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर स्कूल के कक्ष में बैठकर कक्षा 10 वी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पेपर में उत्तर पुस्तिका लिखवा रहा था की रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 318 (4), 319(2), 61(2), 3(5) BNS, छ.ग. मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3(घ)(2), 4 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
   घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
       प्रकरण में विवेचना के दौरान आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर परीक्षा पेपर में उत्तर पुस्तिका लिखवाने के मामले में आरोपी आशीष कुमार कुर्रे उम्र 20 वर्ष चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को आज 03 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। 
   इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी,विजय शुक्ला, आरक्षक मिथुन चंद्रवंशी, संजय साहू, प्रताप यादव, लालचंद भारती, आकाश राजपूत, अजय गोयल, सतीश वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।