प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 24 अप्रैल को बेमेतरा जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में

गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर दी जाएगी विशेष सुविधा 

कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर सिविल सर्जन डॉ लोकेश कुमार साहू ने किया लाभ लेने की अपील  
बेमेतरा 23 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा सीएमएचओ कार्यालय से आदेश अनुसार गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच किये जाने हेतु प्रतिमाह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन जिले के समस्त शासकीय संस्थाओं में किया जाता है। माह अप्रैल के 24 तारीख दिन शुक्रवार को शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन भी बेमेतरा जिला के जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिन्हित उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
       यह अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जिससे उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्य अभियान (PMSMA) दिवस समस्त जिलों के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जाता है। 
          प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के सफल कियान्वयन हेतु राज्य स्वास्थ्य विभाग माध्यम से समस्त जिलों को दिशा-निर्देश जारी किये गये है। 
            प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस सुनियोजित रूप से आयोजित हो, इस हेतु निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान केन्द्रीत करते हुये सतत निरीक्षण व्यवस्था किया गया है। 
1. शतप्रतिशत उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) महिलाओं की त्वरित पहचान, सोनोग्राफी सुविधाएं 
2. PMSMA फ्लो चार्ट अनुसार हितग्राही को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी 
3. विशेषज्ञ (OBG)/निजी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी 
4. गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श 
  कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने हितग्रहियों से अपील करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल बेमेतरा के साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित तिथी 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया जाएगा। हितग्राही उक्त अवसर पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में इस अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच परीक्षण अवश्य करवा लें और इस अभियान का लाभ अनिवार्य रूप से उठा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।