स्व. सुरेंद्र छाबड़ा की स्मृति में महेश्वरी भवन बेमेतरा में 12 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

वीवाय हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर आयोजित, विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ देंगे सेवा 
बेमेतरा 10 अप्रैल 2026 - बेमेतरा जिला मुख्यालय के महेश्वरी भवन में दिनांक 12 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार छाबड़ा की स्मृति में वीवाय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर के विशेष सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर तथा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रायपुर के वीवाय मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवाएं बेमेतरा जिलेवासियों एवं अंचल के निवासियों को प्राप्त होगी। 
       इस आयोजन में डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सैना अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ सिद्धार्थ पाटनवार छाती रोग विभाग, डॉक्टर योगेश विसनदासनी, डॉक्टर सुलभ चंद्राकर हृदय रोग विभाग, डॉक्टर एसएन पांडे, डॉ विजय सेन जनरल फिजिशियन विभाग, डॉक्टर के रवि राव चर्म रोग विभाग, डॉ पीयूष प्रकाश सक्सेना कैंसर रोग विभाग, डॉक्टर अंकित सहाय कैंसर रोग विभाग, डॉक्टर अनुपमा जोशी नाक कान गला विभाग, डॉक्टर सुबीर श्रीवास्तव जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी, डॉक्टर सावेरी सरभाई सक्सेना स्त्री रोग विभाग, डॉक्टर सौमित्र सिंह बाल एवं शिशु रोग विभाग, डॉक्टर विक्रम सिंह फिजियोथैरेपी विभाग, इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दिनांक 12 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से महेश्वरी भवन रेस्ट हाउस रोड बेमेतरा में उपलब्ध होगी। साथ ही साथ 3000 तक के पैथोलॉजी जांच निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 
     यह शिविर हाल ही में दिवंगत स्व सुरेंद्र सिंह छाबड़ा जो लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के पिता थे के स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने की अपील छाबड़ा परिवार बेमेतरा एवं वीवाय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर की ओर से की गई है। साथ ही साथ आम जनता से इस शिविर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान की भी अपील की गई है, जिससे मानव सेवा हो सके। रक्त की एक-एक बूंद बहुत ही कीमती है, समय पर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है।