संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने आयोजित हुई बैठक
बैठक में की गई संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा
बेमेतरा 10 अप्रैल 2026 - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन साजा में किया गया।
इस बैठक में मंडल अध्यक्षगण, नवनियुक्त सेक्टर अध्यक्षगण एवं मंडल प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहाँ संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ जोड़ना एवं आगामी चुनावी रणनीतियों के लिए मजबूत आधार तैयार करना रहा।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही, बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन में पारदर्शिता, सक्रियता एवं समर्पण को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा, दिशा एवं मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली रूप में है।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील माहेश्वरी जिला प्रभारी, जितेंद्र उपाध्याय ब्लॉक प्रभारी, ईश्वर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, मंडल अध्यक्षगण बिहारी साहू, किलुश यदु, राजेश चंदेल, संतोष पटेल, संतोष तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मनोज जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, अतुल शर्मा, नरेश सिन्हा, जनार्दन सिंह ठाकुर, विनोद कुंजाम, नवनियुक्त सेक्टर अध्यक्षगण फकीर देवांगन, हनुराम साहू, महादेव साहू, रामजी साहू, तोप राजपूत, रामरतन मंडावी, डॉ संतोष वर्मा, धर्मेंद्र साहू, हेमराम वर्मा, टेकेंद्र मरकाम, संदीप चौबे, राजू वैष्णव, नरेश साहू, मनोज भुआल, ओमप्रकाश सिंह राजपुत, संतोष साहू, आनंद पटेल, दिलीप देवांगन एवं कामता गायकवाड़, मंडल प्रभारीगण बलकरण वर्मा, खेलन नेताम, संतोष पांडे, संतोष तिवारी, केशव साहू, पुनीत नेताम, हेमंत साहू, खेलन बघेल, रामावतार साहू, घनश्याम वर्मा, संग्राम सिंह राजपुत सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।