डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 04 कोचियों से 40 पौवा अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त

थाना बेरला पुलिस टीम की शराब कोचियों पर कार्यवाही, 02 प्रकरण दर्ज 
बेमेतरा 10 अपैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
  इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर शोरूम के पास बेरला से बेमेतरा मेन रोड किनारे एवं बेरला शराब दुकान के सामने रोड किनारे मोटर सायकल के डिग्गी एवं थैला में शराब रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते 04 आरोपियों को पकड़ा गया। 
       जिसमें थाना बेरला में 02 प्रकरण में 04 आरोपी 01. अजय कुमार गायकवाड पिता कार्तिक राम गायकवाड उम्र 26 वर्ष, 02. प्रियांशु बघेल पिता पवन बघेल उम्र 21 वर्ष, 03. दीपेश कुर्रे पिता पंचराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष, 04. लोमेश देशलहरे पिता स्व. संतोष देशलहरे उम्र 21 वर्ष सभी निवासी तिलाई थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब (7,200ml) किमती 4400 रूपये, बिक्री रकम 950 रूपये, प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 80000 रूपए, कुल जुमला किमती 85350 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, दीना नाथ यादव, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, तुकाराम निषाद एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।