डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने की 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

शराब बेचने एवं पिलाने वालों पर बेमेतरा पुलिस ने आबकारी एक्ट में 11 प्रकरण की दर्ज 
बेमेतरा 10 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
       इसी क्रम में 09 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न थाना/चौकी में आबकारी एक्ट के मामले में 13 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने, आम जगह पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 13 आरोपियों 01. निखिल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मरका थाना नवागढ, 02. नारायण डोरे उम्र 30 वर्ष निवासी पौंसरी थाना चंदनू, 03. ताराचंद देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी दाढी थाना दाढी, 04. जीमन खान उम्र 51 वर्ष निवासी परपोडी, 05. अजय कुमार गायकवाड उम्र 26 वर्ष निवासी तिलाई थाना बेरला, 06. प्रियंशु बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी तिलाई थाना बेरला, 07. दीपेश कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी तिलाई थाना बेरला, 08. लोमेश देशलहरे उम्र 21 वर्ष निवासी तिलाई थाना बेरला, 09. शुभम साहू निवासी दर्री थाना खम्हरिया, 10. भुनेश्वर रावटे निवासी देवरबीजा, 11. सीताराम जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी खण्डसरा, 12. कृष्णा देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी देवरबीजा, 13. हेमलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी करमू थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा, कुल 11 प्रकरण में 13 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।