डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कार्यालय खुलते ही आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
निर्धारित समय 10 बजे कार्यालय में पहुंचने दी समझाइश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से जिला पुलिस कार्यालय पहुंचने अधिकारी/ कर्मचारियों को समझाइए दिया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि जनता ही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा, थाना/चौकी एवं कार्यालय में आम जनमानस शिकायत/समस्या को लेकर आये तो रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी समस्या को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी से कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी की इस युग में अपने आप को पूरी तरह प्रशिक्षित एवं सक्षम रखें और उच्च अधिकारियों के निर्देश की पालन करते हुए मांगे गए जवाब को निश्चित समय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें। उपस्थित पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को पुलिस की कार्यप्रणाली रहन-सहन जनता के प्रति मधुर व्यवहार और कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभी शाखा प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें गुणवत्ता पूर्वक कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया और लंबित फाइलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होनें सभी शाखा प्रभारियों को शाखा के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने तथा कार्यालय के शाखाओं में लंबित शिकायत/जांच, लंबित स्थायी/गिरफ्तारी, संमस वारंट, लंबित मोटर वारंट, मेडिकल बिल, यात्राभत्ता, सिक, अवकाश, गैरहाजिर प्रकरण, सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त जवाबदावा, लंबित गुम इंसान एवं विभिन्न फर्मो से प्राप्त लंबित बिल आहरण/भुगतान करने, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/पत्रों एवं शाखाओ में विभागीय पेंडिग शिकायत जांच व पत्रों की शीघ्र निकाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होनें प्रत्येक प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों का फिंगर प्रिंट लेने एवं जमीन संबंधी प्रकरण/शिकायत पर तत्काल राजस्व विभाग को वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार कर निराकरण करने तथा समस्त शाखा प्रभारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/जांच एवं पत्रों का अवलोकन कर सही समय पर जानकारी भेजने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत की जानकारी लेकर जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक (अ) ताम्रध्वज देशमुख सहित पुलिस कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।