छात्र संगठन विभिन्न पृष्ठभूमियों में छात्रों की एकता को प्रोत्साहित कर उनके बीच में समावेशी वातावरण का करता हैं निर्माण - विधायक दीपेश साहू

छात्र संघ की गतिविधियां और नेतृत्व में भागीदारी से छात्रों के बीच टीम वर्क और कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है - कृषि विश्वविद्यालय रायपुर कुल सचिव कपिल देव दीपक 

छात्र संगठन छात्रों की एकता को प्रोत्साहित करता है और उनके बीच में समावेशी वातावरण का करता हैं निर्माण - कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अधिष्ठाता डॉ. संजय शर्मा 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन छात्र छात्राओं के जीवन को समृद्ध बनाने एवं आत्मविश्वास जगाने में मदद करता है, जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का मिलता है अवसर - कृषि महाविद्यालय बेमेतरा अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर 

कुल सचिव ने महाविद्यालय के प्रदर्शनी कक्ष, प्रयोगशाला, महाविद्यालय प्रक्षेत्र का भ्रमण कर प्रोत्साहित करते हुए समन्वित कृषि प्रणाली के सांप सीढ़ी तथा मशरूम मॉडल को सराहा 

कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में छात्र संघ गठन शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन 
बेमेतरा 25 मार्च 2026 - रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में छात्र संघ गठन शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक बेमेतरा दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी कपिल देव दीपक कुल सचिव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. संजय शर्मा, तोषण ठाकुर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने की। 
    विधायक दीपेश साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि छात्र संगठन विभिन्न पृष्ठ भूमियों में छात्रों की एकता को प्रोत्साहित करता है और उनके बीच में समावेशी वातावरण निर्माण करता है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद से मानवीय मूल्यों में वृद्धि होती है एवं समाज विकसित होता है। 
    विशिष्ट अतिथी कपिल देव दीपक कुल सचिव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने महाविद्यालय के प्रदर्शनी कक्ष, प्रयोगशाला, महाविद्यालय, प्रक्षेत्र का भ्रमण कर प्रोत्साहित करते हुए समन्वित कृषि प्रणाली के सांप सीढ़ी तथा मशरूम मॉडल को सराहा और कम लागत में उगने वाले मशरूम के बारे में बताया तथा युवाओं को प्रेरणा देते हुए छात्रों को भविष्य के लिए अभी से ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र संघ की गतिविधियां और नेतृत्व में भागीदारी से छात्रों के बीच टीम वर्क और कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। 
        विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. संजय शर्मा ने छात्र संघ के कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया और छात्र संघ के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को कर्तव्य परायणता एवं अनुशासन का शपथ दिलवाया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विभिन्न पृष्ठभूमियों में तन मन धन से सेवा करने की लिए तत्पर रहना चाहिए। छात्र संगठन छात्रों की एकता को प्रोत्साहित करता है और उनके बीच में समावेशी वातावरण का निर्माण करता है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने समस्त आगंतुकों को वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक गतिविधि व विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। श्री भंडारकर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन छात्र छात्राओं के जीवन को समृद्ध बनाने एवं आत्मविश्वास जगाने में मदद करता है। आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और विशिष्ट छात्रों को हम उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हैं। 
      विशिष्ट अतिथि के रूप में तोषण ठाकुर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा उपस्थित रहे। इस तरह का आयोजन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन में मुख्य भूमिका निभाती है। 
           छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए विभिन्न मनमोहक व नयनाभिराम प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।  
  कार्यक्रम में डॉ. यूके ध्रुव, डॉ. टीडी साहू, डॉ. असित कुमार, कुंती बंजारे, डॉ. भारती बघेल, डॉ. हेमलता निराला, डॉ. प्रीति पैंकरा, राजेश्वरी कुर्रे, डॉ. साक्षी बजाज, श्रीमती प्रतिभा सिंह, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. महानंद, डॉ. रामेश्वर, संजीव गुर्जर तथा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।