सम्मान निधि से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें कृषि कार्यों व परिवार की आय को सुदृढ़ करने में मिलती हैं मदद - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

कृषि कार्यों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था व बेहतर ढंग से परिवार चलाने में मदद करता हैं किसान सम्मान निधि - कृषि उपज मंडी सचिव आरके नरेटी 

किसान सम्मान निधि किस्त जारी का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर बेमेतरा में हुआ संपन्न  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 मार्च 2026 - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त शुक्रवार को जारी किया गया। सम्मान निधि किस्त की राशि जारी होने से छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला, जिससे किस्त की राशि सीधे किसानों के खातों ने अंतरित हुआ। 
      बेमेतरा जिले में इस सम्मेलन का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कृषकगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। 
     आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर देशभर के किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता की राशि हस्तांतरित की गई। 
  छत्तीसगढ़ राज्य में भी इस योजना के तहत किसानों को बड़ा लाभ मिला है। बेमेतरा जिले सहित पूरे राज्य के 24 लाख 71 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 498.83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। 
  सरकार किसानों के हित में लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। 
      आयोजित सम्मेलन में पहुंचे अतिथि नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में सहयोग मिलता है और उनकी आय को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है। जिससे किसानगण अपने परिवार की आवश्यकता को पूरा कर जीवन का निर्वहन कर परिवार का भरण पोषण अच्छे से करते हैं।
    कृषि उपज मंडी बेमेतरा सचिव आरके नरेटी ने कहा कि इस किस्त के जारी होने से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी तथा वे कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था बेहतर ढंग से कर सकेंगे। जिससे उनको अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी, जिसमें उन्हें अपने कृषि कार्यों के साथ साथ परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में सहयोग व मदद हो पाएगा। 
    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, सभापति गौरव साहू, सभापति विकाश तम्बोली, सभापति आकिब मलकानी, लक्की साहू, धर्मेश साहू, योगेश वर्मा, अमरीका निर्मलकर, मंडी सचिव आरके नरेटी, मंडी कर्मचारी डीके वर्मा, देवदत्त तिवारी सहित किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।