बाड़ियों एवं फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच जारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपड़ा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आए मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराए पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपड़ा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आए मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराए पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग कार्यवाही किया गया।
जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की सघन जांच की जा रही हैं कि वहां किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ (नशे) का उत्पादन या भंडारण तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित तो नहीं हो रही हैं। इस संबंध में थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने की कार्यवाही की जा रही हैं।
चेकिंग कार्यवाही के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद, ग्राम सरपंच एवं ग्राम कोटवार को भी हिदायत दी गई कि किसी भी अंजान लोगो को ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति दिखने एवं कोई बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही मकान मालिको को बाहरी व्यक्तियों की सूचना मकान किराए में देने के पूर्व थाने में नोट कराने की हिदायत दी गई। आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं।
उद्देश्य - इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। बेमेतरा पुलिस सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है और इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।