धमधा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन

धमधा भाजपा मंडल के प्रशिक्षण कार्यशाला में जुटे कार्यकर्ता  

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में केंद्र सरकार की बताईं गई कई उपलब्धियां 
धमधा 21 मार्च 2026 - भारतीय जनता पार्टी धमधा का धमधा में मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा मंडल धमधा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री कृष्ण पैलेस में संपन्न हुआ। 
   इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति, कार्यपद्धति, इतिहास, वैचारिक आधार तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया, एआई और नमो ऐप के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया। 
       प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, उपाध्याय बृजेन्द्र दानी, महामंत्री बनऊ वर्मा, छगन साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष रमन लाल यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित ठाकुर, आदर्श शर्मा, श्वेता शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी पीयूष ताम्रकार, दिलीप गुप्ता, पार्षद कुमारी बाई टोनडरे, चंद्रिका प्रसाद भट्ट, अशोक यादव ने ध्वजारोहण कर भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत एवं राजकीय गीत के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत किया गया। 
प्रशिक्षण अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने कहा कि संगठन के ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन को विचारधारा और कार्यप्रणाली से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है, साथ ही वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रकाश डाला। 
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाते हुए पार्टी की कार्य पद्धति से जोड़ना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आव्हान किया। 
    भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सभी से प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी कार्यकर्ता यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। 
बूथ प्रबंधन की दी गई विस्तार से जानकारी 
इसके बाद प्रशिक्षण के विभित्र सत्रों में अलग-अलग विषयों पर बक्ताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिया गया। तेखन सिन्हा ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। 
    जिला महामंत्री दिलीप साहू ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। कांतिलाल जैन ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर प्रकाश डाला। राकेश साहू ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप पर जानकारी दी। 
   इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बनऊ वर्मा एवं छगन साहू ने किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।