राम कथा के श्रवण मात्र से ही हो जाता है मनुष्य जन्म के पापों का निवारण - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन में खर्रा पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
बेमेतरा 16 मार्च 2026 - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत बेरला ब्लाक के ग्राम खर्रा में समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित श्री रामकथा मानस गान महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सर्व प्रथम प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना की। 
     इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी के इष्ट हैं, राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का निवारण हो जाता है। ऐसे में समिति के द्वारा जो यह राम कथा महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया गया है, वह बहुत ही सराहनीय है। मैं समिति को आभार करता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया तथा मुझे भी राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
     इस शुभ अवसर पर रवि परगनिहा, शुभम वर्मा, देवलाल सिन्हा, बिहारी यादव, रामकुमार ताम्रकार, परेटन दास वैष्णव, मोहन दास वैष्णव, संतोष परगनिहा, पोषण साहू, श्याम लाल पाठक, हृदय राम साहू, बीरेंद्र पाठक, भरत लाल साहू, सुरेश वैष्णव, भागवत साहू, राम सोहागी साहू, भाग बली साहू सहित बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खर्रा में आनंद मानस मण्डल एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित दो-दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं ग्रामवासियों उपस्थित रहे।