कार्यालय परिसर में होली मिलन व कवि सम्मेलन का आयोजन, खेली गई फूलों की होली
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 मार्च 2026 - नगर पालिका में होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष अजय साहू, हर्ष तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सभापति पंचू साहू, विकाश तंबोली, गौरव साहू, आकिब मलकानी, निखिल साहू, राजू साहू, प्रकाश ठाकुर, तामेश्वर साहू, टंडन रवि मुलानी केशव साहू, योगेश वर्मा, निशा चौबे, रोशन दत्ता, दोहाई वर्मा, भानु साहू, सावित्री बाई एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप और खुशियों का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर होली पर्व की खुशियां साझा की।