गांजा परिवहन कर सप्लाई करने वाला फरार आरोपी रंजीत भवसागर गिरफ्तार

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही  

सरिया भरे ट्रक में गांजा परिवहन प्रकरण में फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में, बेमेतरा के बैजी टोल प्लाजा समीप ट्रक के पलटने पर हुआ था मामले का खुलासा 
बेमेतरा 24 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में विगत 03 दिसम्बर 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास बेमेतरा से कवर्धा नेशनल हाईवे 30 रोड किनारे ट्रक किनारे CG 04 M 6804 खेत में पलटी हो गया है, जिसमें सरिया भरा हुआ हैं, ट्रक के डाला में 02 पैकेट नजर आ रहा है एवं ट्रक में कोई चालक नहीं है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास पहुचकर देखा तो बेमेतरा से कवर्धा नेशनल हाईवे 30 रोड किनारे ट्रक क्रमांक CG 04 M 6804 खेत में पल्टा हुआ, जिसमें सरिया भरा हुआ था उक्त ट्रक के सरिया भरे डाला में सामने की ओर एक आसमानी रंग के फटे हुए प्लास्टिक बोरी में रखे फटे हुए पैकेट से मादक पदार्थ गांजा जैसा दिखाई दे रहा था जो सरिया से दबा हुआ है मौके से आरोपी ट्रक का चालक फरार था। 
    उक्त ट्रक को तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 83 किलो 950 ग्राम जुमला कीमती करीबन 8,39,500 रुपये, वाहन ट्रक क्रमांक CG04 M 6804 क्षतिग्रस्त कीमती करीबन 30 लाख रुपये, वाहन ट्रक क्रमांक CG04 M 6804 में भरा हुआ सरिया, मादक पदार्थ गांजा भरने में उपयोग किया गया 03 प्लास्टिक के बोरी को जप्त किया गया था। आरोपी वाहन ट्रक क्रमांक CG04M 6804 के फरार अज्ञात चालक अपने वाहन मे मादक पदार्थ गांजा अवैध परिवहन करते समय वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटी करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट, 281 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्य प्रारंभ किया गया था प्रकरण में फरार अज्ञात चालक का पता तलाश किया जा रहा था। 
    प्रकरण में फरार आरोपी पता तलाश के दौरान आरोपी ट्रक चालक लाला चर्मकार उम्र 31 वर्ष निवासी सितलहा थाना जवा जिला रीवा (म.प्र.) के द्वारा ट्रक क्रमांक CG 04 M6804 के केबिन एवं डाला में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना पाये जाने एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना बोडला के अपराध सदर धारा 20 (ख) एनडीपीएस के मामले में जिला जेल कबीरधाम में निरुद्ध होने से न्यायालय से जारी प्रोडक्शन वारंट पर 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर आरोपी लाला चर्मकार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 
    प्रकरण में विवेचना के दौरान पता चला कि रंजीत भवसागर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खंडपडा थाना बघियापडा जिला बौध ओडिसा के उक्त प्रकरण में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना बोडला के अपराध सदर धारा 20 (ख) एनडीपीएस के मामले में जिला जेल कबीरधाम में निरुद्ध होने से न्यायालय से जारी प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी रंजीत भवसागर को लिया गया। प्रकरण में आरोपी रंजीत भवसागर से पुछताछ करने पर पता चला कि अवैध मादक पदार्थ गांजा को ओडिसा से अपने ट्रक क्रमांक OD 15 J 6557 में परिवहन कर लाना और लाला चर्मकार उम्र 31 वर्ष निवासी सितलहा थाना जवा जिला रीवा (म.प्र.) को देना तथा आरोपी रंजीत भवसागर का मोबाईल थाना बोडला में जप्त होना एवं ट्रक क्रमांक OD 15 J 6557 को जिला मुख्यालय बौध में आरटीओ कार्यालय के समीप पेट्रोल पंप के पास खडी करना पता चला। 
     प्रकरण में न्यायालय से जारी प्रोडक्शन वारंट पर आज 24 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर आरोपी रंजीत भवसागर पिता अग्नि भवसागर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खंडपडा थाना बघियापडा जिला बौध ओडिसा को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक दीना नाथ सिन्हा, आरक्षक पुरूषोत्तम कुम्भकार, इंद्रजीत पांडेय सहित थाना बेमेतरा के सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।