जिला मुख्यालय के पांडे तालाब, चौपाटी, पीकरी और सिंघौरी तालाब सहित संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों का एएसपी बेमेतरा हरीश कुमार यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग
होली त्यौहार के दृष्टिगत रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग जारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 मार्च 2026 - आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, पैदल फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के नेतृत्व में एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, यातायात से सउनि रघुवीर सिंह सहित थाना बेमेतरा, यातायात व रक्षित केंद्र बेमेतरा के पुलिस बल ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा से नवागढ़ तिराहा, पिकरी, चौपाटी, बस स्टैंड, भारत माता चौक, जय स्तंभ चौक, परशुराम चौक, बिजली ऑफिस, पांडे तालाब, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मोहभट्ठ बाईपास होते कोबिया बस्ती, कोबिया चौक, पुराना बस स्टैंड, गस्ती चौक, दुर्गा मंदिर, सिंघौरी सितला मंदिर, कसार पेट्रोल पंप, बाजार पारा, सदर मार्केट होते हुए वापस नवागढ़ चौक, रक्षित केंद्र तक फ्लैग मार्च पेट्रोलिंग कर आम जन को सुरक्षा का संदेश दिया।
एएसपी हरीश कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्यौहार के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं सतत पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित एवं आनंदपूर्वक होली पर्व मना सकें।
बेमेतरा पुलिस रंगो का त्यौहार होली का पावन पर्व में आम जनमानस शांति एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाये इसलिए, बेमेतरा पुलिस ने होली से पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दी है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था में बडी संख्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किये जायेगें। पेट्रोलिंग पार्टिया भी राउंड में लगी रहेगी। शहर में तगडे सुरक्षा बंदोबस्त के बीच होलिका दहन किया जायेगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा जवानो के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बार सख्ती के साथ होली में हुडदंगियो पर कार्यवाही कर रही है। होलिका दहन के दौरान शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, सामान्य हार्न की बजाय भद्दी व डरावनी हार्न लगाने वाले, डरावनी नकाब लगाकर घुमने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, तीन सवारी व सडकों पर फरार्टे भरने वालों पर पुलिस की नजर है, बेमेतरा पुलिस जिला मुख्यालय के चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है।