पार्टी के अनुशासन का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के लिए हैं अनिवार्य - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं में जज्बा, समर्पण और प्रतिबद्धता होना हैं अत्यंत आवश्यक - छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह-प्रभारी विजय जांगिड़ 

जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की नवगठित जिला कार्यकारिणी का प्रथम सम्मेलन संपन्न 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 मार्च 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की नवगठित जिला कार्यकारिणी का प्रथम सम्मेलन 11 मार्च 2026 को आयोजित किया गया। यह सम्मेलन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ की अध्यक्षता तथा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
   सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 
 सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि पार्टी के अनुशासन का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के लिए अनिवार्य है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। 
     उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। 
     वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं में जज्बा, समर्पण और प्रतिबद्धता होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमें मान-सम्मान और पहचान प्रदान करती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। 
   इस अवसर पर नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच एकता, समन्वय और आपसी मिठास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करते हैं, तभी संगठन मजबूत होता है और पार्टी की विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचती है। 
       कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने, संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे सम्मेलन को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में ललित विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 
   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि परघनिया (कोषाध्यक्ष), सुमन गोस्वामी (महामंत्री), चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रांजल तिवारी, रश्मि मिश्रा, कविता साहू, विजय बघेल, लुकेश वर्मा, विजय पारख, जितेंद्र, हरीश साहू, मनीष सिंह परिहार, अजय राज सेन, लीलाराम निषाद, मोहित वर्मा, दीनबंधु साहू, कुमार सिंह पटेल, बेनलाल कुर्रे, झम्मन पटेल, ओमकार कुजाम, सतीश मरकंडेय, गोरेलाल चंद्राकर, सुरेश दुबे, राजेंद्र दुबे, रामसिंह गायकवाड़, शशिप्रभा, रूबी सलूजा, रीता पांडेय, सविता साहू, देवेंद्र कुमार, भावसिंह राज, मितलेश वर्मा, विवेक सुमित राजपूत, रोशन सिन्हा, ईश्वर वर्मा, सुनील साहू, अश्वनी अनंत, गणेश राजपूत, बलराम, अशोक जायसवाल, चंद्रशेखर, छोटेलाल साहू, विनय सिंह, पार्वती पटेल, शेख आसिफ कुरैशी, शिवकुमार वर्मा, अनिल दुबे, जयप्रकाश राज, यवन डिंडोरे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।